Breaking News

Welcome You

Saturday 10 January 2015

Sherghati ko jila banane ki ghosna tay


सौजन्य : हिन्दुस्तान (१० जनवरी २०१५ )

Wednesday 24 July 2013

प्रशानिक एवं समाजिक पहल से स्थिति सामान्य

शेरघाटी शहर में शुक्रवार को प्रशासनिक एवं समाजिक पहल से उत्पन्न साम्प्रदायिक तनाव सामान्य हो गया है। सीटी एसपी चंदन कुशवाहा के मार्गदर्शन में शेरघाटी थाना परिसर में द्वय संप्रदायों के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर शहर में शाति अमन कायम करते हुए मिलजुलकर भाईचारगी के साथ रहने का निर्णय लिया गया।
दोनों वर्ग के गणमान्य नागरिकों ने कुछ सिरफिरे व शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने की बात कही । नागरिकों ने कहा कि चाहे ईद का पर्व हो या होली शहर के लोग मिलजुलकर एक-दूसरे को बधाइयां देते आ रहे हैं। जिसे आगे बनाये रखने की जिम्मेवारी सजग नागरिकों पर है।

उल्लेखनीय हो कि गुरुवार की रात हटिया मुहल्ला शेरघाटी में विवाहोत्सव के दौरान डीजे साउंड बजता जा रहा था। उसी समय मुस्लिम भाइयों का तराबी पढ़ा जा रहा था। साउंड बंद करने को लेकर विवाद बढ़ा। अफवाह के कारण दो संप्रदायों में तनाव हो गया। दोनों ओर से गाली-गलौज और रोड़ेबाजी हुई। डीएसपी राजेश कुमार और थानाध्यक्ष राजेश रंजन के त्वरित प्रयास से मामला शात हुआ।

शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में विवाद सुलझाने को लेकर प्रशासनिक पहल के तहत दोनों वर्ग के नागरिकों को बुलाया गया था। कार्यालय के समीप फिर द्वय समुदायों के बीच नोंकझोक हुई। इसे लेकर शहर के सुमाली महल्ला में हाथापाई हो गई। नयी बाजार के कन्हैया शर्मा के चार पहिया वाहन पर उतरवारी मुहल्ला के समीप रोडे़बाजी की गई, जिसमें मारुति कार का शीशा टूट गया। इसी प्रकार अपना बाजार के समीप नंदू गुप्ता के वाहन को क्षति पहुंचाया गया। देखते ही देखते शहर की दुकानें बंद हो गई। शहर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Thursday 21 February 2013

परीक्षा दे रही लड़कियों के बीच एक लड़का


बिहार बोर्ड की लापरवाही से सैकड़ों लड़कियों के बीच एक लड़का इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने को विवश है। विजय शकर राय महिला कालेज परीक्षा केन्द्र पर कुल 641 छात्राओं के बीच एक छात्र दीपक कुमार रौल नं.- 30033 परीक्षा में शामिल है। दीपक ने बताया कि वह एसएमजीएस कालेज का छात्र है। उसे प्राप्त प्रवेश पत्र में दीपक कुमार के स्थान पर बोर्ड की गलती से दीपक कुमारी हो गया है। कालेज प्रभारी द्वारा नाम शुद्धिकरण तात्कालिक रूप से किया गया, परंतु केन्द्र का खामियाजा भुगतना ही पड़ रहा है। बताते चलें कि उक्त छात्र के प्रवेशपत्र पर मेल की जगह फिमेल भर दिया गया है। इधर शहर के एसएमएसजी कालेज, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय एवं रंगलाल उच्च विद्यालय शेरघाटी में शातिपूर्ण परीक्षा संचालित है।

Friday 28 December 2012

फीचर लेखन जनमानस पर ज्यादा प्रभावी


समाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर सामाजिक संस्था इम्पावर पीपुल के तत्वाधान में गुरुवार को शेरघाटी के नई बाजार गैमन इंडिया के कार्यालय के समीप पत्रकारिता एवं लेखन विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला को चरखा डेवलपमेंट कम्युनिकेशन नेटवर्क नई दिल्ली के सहायक संपादक मो. अनीसउर्र रहमान ने संबोधित किया।

उन्होने प्रिंट मीडिया के लिए विशेष रूप से फीचर लेखन पर शेरघाटी, चतरा, हंटरगंज, डोभी, डुमरिया, बाकेबाजार एवं औरंगाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों से आए विभिन्न समाचार पत्रों के संवाददाताओं को फीचर लेखन विद्या की बारीकियों पर प्रकाश डाला। श्री रहमान ने कहा कि समाचार लिखने की शैली की अपेक्षा फीचर लेखन तथ्यों को उभारने तथा जनमानस तक अपने प्रभाव को बनाने में ज्यादा सशक्त माध्यम का कार्य करती है।

फीचर लेखन से अधिकाधिक सूचनाओं का संप्रेषण होता है। ग्रामीण क्षेत्रों से समाचार संप्रेषण में समस्याओं की बारीकियों पर नजर रखते हुए फीचर लेखन किया जाए तो समाज का भला हो सकता है। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था के निदेशक प्रेम कुमार विद्यार्थी ने किया तथा प्रदेश संयोजक रोशन श्रीवास्तव ने पुष्पमाला भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला में विनोद प्रसाद, सुनील कुमार, प्रदीप कु0 भारद्वाज, विभुतिनारायण वर्मा, कमलेन्दु कुमार, रामानुज यादव, कुणाल प्रियदर्शी, अशोक कुमार, शिकोह अलबदर, कौशलेन्द्र कुमार आदि ने भाग लिया ।

Monday 17 December 2012

जाच के बाद प्राथमिकी की कार्रवाई


नगर पंचायत शेरघाटी में वार्ड पार्षद एवं सफाईकर्मी के बीच हुई हाथापाई की जाच के बाद दोनों पक्षों की ओर से दी गई आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। रविवार को शेरघाटी के थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि दिए गए आवेदन के जाच के बाद ही प्राथमिकी की कार्रवाई की गई। इधर कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ओमकेश्वर ने बताया कि रविवार होने के कारण दिया गया आवेदन का अवलोकन नहीं किया जा सका है। सोमवार को अवलोकन के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय हो कि मृत्यु एवं जन्म प्रमाण-पत्र के निबंधन में धाधली बरते जाने को लेकर शनिवार को कार्यालय के एक सफाई कर्मी एवं वार्ड पार्षद सह सशक्त कमेटी सदस्य के बीच अपशब्द और हाथापाई हुई। इस मामले में दोनो पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने हेतु अलग अलग आवेदन दिया गया है। एक ओर जहा वार्ड पार्षदों के समूह ने आपात बैठक बुलाकर ऐसे कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए मगध प्रमंडल आयुक्त गया से लेकर अनुमंडल प्रशासन को अवगत कराया गया है।

वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों ने भी कार्यालय में ताला जड़कर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने की बात कही है। कर्मचारियों द्वारा भी जिला पदाधिकारी सहित स्थानीय अनुमंडलाधिकारी को लिखित सूचानार्थ आवेदन प्रेषित किया गया है। वार्ड पार्षद के साथ हुए घटना पर आक्त्रोश जताते हुए वार्ड पार्षद अजय कुमार सिंह, पशुपतिनाथ पाठक, शाहिद इमाम, राजमणि देवी, जितेन्द्र कुमार, सावित्री देवी, संजय कुमार, उपमुख्य पार्षद शकील खान ने कहा कि दस दिन पूर्व हुए बैठक में नाजायज तरीके से बहाल किये गये दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को हटाने का प्रस्ताव पारित होने के बाद कुछ दैनिक कर्मी संतुलन खो बैठे हैं और कार्यालय में धाधली कर रहे हैं।

पार्षदों ने कहा कि इसके पूर्व भी वार्ड संख्या 11 की पार्षद माया देवी एवं 19 के पार्षद शाहिद इमाम के साथ कर्मियों ने दू‌र्व्यवहार किया है। इधर कार्यालय के कर्मी प्रधान सहायक देवेन्द्र पाडेय के नेतृत्व में कार्यालय में ताला जड़ दिया है। श्री अली ने कहा है कि श्री पासवान एवं सीताराम प्रसाद गुप्ता ने जबरन दो रुपये का गृह कर रसीद काटने के लिए विवश कर रहे थे।

Saturday 1 December 2012

जेइ पर समीक्षात्मक बैठक आज


जैपनिज इंसेफलाइटिस टीकाकरण का समीक्षात्मक बैठक शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी की उपस्थिति में संपन्न होगा। अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक व चिकित्सा प्रभारी डा. आर.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि औरंगाबाद एवं गया जिले से संबंधीत उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय अधिकारी शामिल होंगे। श्री सिंह के मुताबिक कार्यपालक निदेशक सह सचिव स्वास्थ्य विभाग संजय कुमार, क्षेत्रिय उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार सिंह, गया एवं औरंगाबाद के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं जिला पदाधिकारी बैठक में भाग लेंगे। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

Thursday 29 November 2012

शेरघाटी की स्थिति को सामान्य करने में जुटा प्रशासन


शेरघाटी में उठे हिन्दुओ और मुसलमानों में विवाद को लेकर 23 प्राथमिकी, 2 गिरफ्तार और 12 लोगों के हिरासत में लेने के बाद शहर की स्थिति को सामान्य करने में प्रशासन प्रयास कर रहा है। पर, बुधवार की रात शहर से हिरासत में लिए गए लोगों के विरोध स्वरूप गुरुवार को शेरघाटी शहर का मुख्य व्यवसायिक बाजार, गोला बाजार तीसरे दिन भी बंद रहा। व्यवसायी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तौर-तरीकों का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि जिस तरह रात्रि में घर में किवाड़ तोड़कर एवं छत के सहारे गिरफ्तारी की गयी है वह जायज नहीं कही जा सकती है।

जबकि जिलाधिकारी वंदना प्रेयसी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने गुरुवार को शेरघाटी पहुंचकर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया और माहौल को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रशासन अपना काम ईमानदारी पूर्वक कर रहा है। आमलोग अफवाह पर ध्यान न दें, शाति व्यवस्था बनाने में सहयोग दें। प्रशासन उपद्रवियों से कड़ाई से निपटेगी।

शेरघाटी शहर एवं हमजापुर में किसी भी अप्रिय वारदात से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गयी है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक स्थलों को चिह्नित कर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा होगा ताकि किसी असमाजिक तत्व के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाए। इस प्रकार आमस के हेमजापुर में भी मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त कर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। प्रशासन द्वारा दावा किया गया है कि स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले चौबीस घटे में यह सामान्य हो जाएगा।