Breaking News

Welcome You

Wednesday 24 July 2013

प्रशानिक एवं समाजिक पहल से स्थिति सामान्य

शेरघाटी शहर में शुक्रवार को प्रशासनिक एवं समाजिक पहल से उत्पन्न साम्प्रदायिक तनाव सामान्य हो गया है। सीटी एसपी चंदन कुशवाहा के मार्गदर्शन में शेरघाटी थाना परिसर में द्वय संप्रदायों के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर शहर में शाति अमन कायम करते हुए मिलजुलकर भाईचारगी के साथ रहने का निर्णय लिया गया।
दोनों वर्ग के गणमान्य नागरिकों ने कुछ सिरफिरे व शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने की बात कही । नागरिकों ने कहा कि चाहे ईद का पर्व हो या होली शहर के लोग मिलजुलकर एक-दूसरे को बधाइयां देते आ रहे हैं। जिसे आगे बनाये रखने की जिम्मेवारी सजग नागरिकों पर है।

उल्लेखनीय हो कि गुरुवार की रात हटिया मुहल्ला शेरघाटी में विवाहोत्सव के दौरान डीजे साउंड बजता जा रहा था। उसी समय मुस्लिम भाइयों का तराबी पढ़ा जा रहा था। साउंड बंद करने को लेकर विवाद बढ़ा। अफवाह के कारण दो संप्रदायों में तनाव हो गया। दोनों ओर से गाली-गलौज और रोड़ेबाजी हुई। डीएसपी राजेश कुमार और थानाध्यक्ष राजेश रंजन के त्वरित प्रयास से मामला शात हुआ।

शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में विवाद सुलझाने को लेकर प्रशासनिक पहल के तहत दोनों वर्ग के नागरिकों को बुलाया गया था। कार्यालय के समीप फिर द्वय समुदायों के बीच नोंकझोक हुई। इसे लेकर शहर के सुमाली महल्ला में हाथापाई हो गई। नयी बाजार के कन्हैया शर्मा के चार पहिया वाहन पर उतरवारी मुहल्ला के समीप रोडे़बाजी की गई, जिसमें मारुति कार का शीशा टूट गया। इसी प्रकार अपना बाजार के समीप नंदू गुप्ता के वाहन को क्षति पहुंचाया गया। देखते ही देखते शहर की दुकानें बंद हो गई। शहर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment