Breaking News

Welcome You

Wednesday 21 November 2012

छेड़खानी विवाद में दो की हत्या



शेरघाटी थाना के शेखपुरा मोहल्ले में एक लड़की के साथ छेड़खानी किए जाने के मामले को लेकर हुई विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गयी। मृतकों में एक महिला और एक पुरूष शामिल है। मामले को लेकर शेरघाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें पाच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात लगभग नौ बजे सोनवा देवी अपने घर में सो रही थी। उसी समय मोहल्ले के उदय यादव एवं बच्चन पासवान उसके घर आकर उसकी बेटी पूजा को खोजने लगा और गाली-गलौज करने लगा। डर के मारे वह अपनी बेटी को पड़ोस के घर में छूपा दी। इसके बाद घटना की सूचना मकान मालिक कैलू सिंह को जाकर दी। घटना स्थल पर मकान मालिक के आने के बाद बदमाशों ने इनके साथ मौजूद मुंशी रामेश्वर यादव के साथ भी मारपीट की गई। श्री सिंह के द्वारा उक्त घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी गई। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घटना की जायजा लेते हुए बदमाशों के घर जाकर पूछताछ की। लेकिन आरोपी को पुलिस आने की भनक पहले ही लग गयी थी और वे लोग भाग खड़े हुए।
इधर श्री सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना स्थल से पुलिस के जाने के बाद पुन: बदमाश आ धमके और तांडव मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर ईंट-भट्ठा के मुंशी रामेश्वर यादव आ पहुंचे। उसे देखते ही बदमाशों ने तेज धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। उसके बाद मौके पर मौजूद महादलित महिला सोनवा देवी की भी हत्या बदमाशों ने उसी हथियार से कर दी। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बच्चन पासवान के घर में आग लगा दी। थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जिसमें बच्चन पासवान, उदय यादव शेखपुरा, रामस्वरूप पासवान भटकुरहा, संटु गुप्ता रमना एवं डब्ला मिया पिपरपाती को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। शव को अंत:परीक्षण हेतु मगध मेडिकल गया भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है। इधर पीड़ित परिवार के लोग काफी डरे-सहमे हैं।

No comments:

Post a Comment